बैड न्यूज को प्रमोट करेंगे विक्की कौशल
फिल्म बैड न्यूज का गाना तौबा तौबा काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म मेकर सहित पूरी स्टार कास्ट फिल्म प्रमोशन में लगी है। इसमे मुख्य भूमिका विक्की कौशल ने निभाई है। विक्की सुपरस्टार सिंगर 3 के लेटेस्ट एपिसोड में फिल्म को प्रमोट करते दिखाई देंगे। वह शो की जज और सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ लेटेस्ट ट्रैक तौबा तौबा पर डांस करते नजर आएंगे। बच्चों के सिंगिंग रियलिटी शो सुपरस्टार सिंगर 3 के मेकर्स ने नमस्ते 90 के नाम से स्पेशल एपिसोड प्रसारित किया। एपिसोड में, पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के 14 साल के शुभ सूत्रधार ने बाहों के दरमियान और धीरे धीरे से गाने पर परफॉर्म किया। परफॉर्मेंस इतनी दमदार थी, कि शुभ के लिए सभी ने खड़े होकर तालियां बजाईं। शुभ की तारीफ करते हुए विक्की ने कहा कि वह चाहते हैं कि शुभ उनके आने वाले प्रोजेक्ट के लिए प्लेबैक करें। यह शुभ के लिए एक सपना सच होने जैसा पल था। बाद में, विक्की के कहने पर शुभ ने तौबा तौबा सॉन्ग गाया, जिस पर विक्की और नेहा दोनों ने डांस किया।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना