स्टार्टअप सेटल ने कारोबार बढ़ाने निवेशकों से जुटाए 10 करोड़
नई दिल्ली । स्टार्टअप सेटल ने अपने कारोबार को और बढ़ाने के लिए गृहस और वी फाउंडर सर्कल सहित निवेशकों से 10 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं। स्टार्टअप सेटल के बेंगलुरु, हैदराबाद, गुरुग्राम और चेन्नई में 60 से अधिक को-लिविंग (सह-आवास) सेंटर संचालित हैं। इनमें कुल 4,000 बिस्तर हैं। यह एक बेड को किराए पर देने के लिए प्रति माह 12,500 से 18,000 रुपये तक वसूल करते हैं। सेटल की ओर से जारी बयान के अनुसार इस राशि सहित कंपनी अभी तक कुल 15 करोड़ रुपये प्राप्त कर चुकी है। कंपनी इस राशि का उपयोग कारोबार का विस्तार करने के लिए करेगी। स्टार्टअप सेटल की शुरुआत 2020 में की गई। कंपनी लोगों को किराए पर को-लिविंग, पेइंग गेस्ट तथा अपार्टमेंट उपलब्ध कराती है।
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला