हेलसिंकी के एक स्कूल में हुई गोलीबारी
हेलसिंकी के एक स्कूल में गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में 3 बच्चे घायल हुए हैं। इस दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध को भी हिरासत में लिया है। फिनिश पुलिस ने इस घटना की जानकारी एक बयान में दी है।
एक पुलिस प्रवक्ता ने रॉयटर्स को बताया कि पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार, गोलीबारी राजधानी के बाहर वंता शहर के विएर्टोला स्कूल में हुई। कोई अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं थे।
स्थानीय नगर पालिका के अनुसार, गोलीबारी राजधानी हेलसिंकी के उपनगर वंता के वीरटोला स्कूल में हुई, जिसमें पहली से नौवीं कक्षा तक के लगभग 800 छात्र और लगभग 90 लोगों का स्टाफ है।
वीरटोला स्कूल की प्रिंसिपल सारी लासिला ने रॉयटर्स को बताया कि खतरा टल गया है। उन्होंने इस घटना पर आगे टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान