ल्यूपिन ने तौमी को नवगठित शाखा का सीईओ नियुक्त किया
नई दिल्ली । दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड ने अब्देलअजीज तौमी को अपनी नवगठित अनुषंगी कंपनी ल्यूपिन मैन्युफैक्चरिंग सॉल्यूशंस (एलएमएस) का मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की। ल्यूपिन ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि तौमी एक अनुभवी पेशेवर हैं। उनके पास यूरोप, उत्तरी अमेरिका और एशिया में बायोटेक, औषधि और सीडीएमओ क्षेत्रों में दो दशकों से अधिक का अनुभव है। ल्यूपिन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वह एपीआई, सीडीएमओ क्षेत्र में प्रचुर ज्ञान और अनुभव लेकर आएंगे तथा एलएमएस को हमारे वैश्विक ग्राहकों के लिए एक विश्वसनीय तथा पसंदीदा भागीदार के रूप में स्थापित करने में मदद करेंगे।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना