लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन से जोड़ेंगे
भोपाल । मध्यप्रदेश में मोहन सरकार लाड़ली बहना योजना को अटल पेंशन योजना से लिंक करने पर विचार कर रही है, ताकि साठ साल की उम्र के बाद भी उसका लाभ महिलाओं को मिलता रहे।दरअसल लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत साठ साल की उम्र तक की महिलाओं को लाभ दिया जा रहा है, लेकिन इसे अटल पेंशन योजना से लिंक कर दिए जाने से साठ साल की उम्र के बाद भी महिलाओं को पैसा मिलता रहेगा। सिवनी में इस तरह का प्रयोग कलेक्टर संस्कृति जैन ने शुरू कर महिलाओं के फार्म भरवाना चालू कर दिए हैं। अटल पेंशन स्कीम के साथ जुडऩे से साठ वर्ष की आयु के बाद भी एक हजार रुपए से लेकर पांच हजार तक की पेंशन महिलाओं को मिल सकती है।
पेंशन के लिए महिलाओं को भरना पड़ेगी प्रीमियम
इस पेंशन को पाने के लिए लाड़ली बहना योजना में शामिल महिलाओं को प्रीमियम जमा करना होगी। अटल पेंशन योजना का फार्म भरने वाली महिलाओं को मिलने वाली लाड़ली बहना योजना की 1250 रु. की राशि में से अटल पेंशन योजना की राशि का प्रीमियम बैंक से ही कट जाएगा।
कांग्रेस और सरकार पर अखिलेश का तीखा हमला, संसद में बयान से बढ़ी सियासी हलचल
श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती, जिम्बाब्वे दौरे पर युवा खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका
'असली सिंघम जंतर-मंतर पर है', अजय देवगन के पोस्ट पर सोशल मीडिया में मचा बवाल
शराब पीकर ड्राइविंग की स्वीकारोक्ति, पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर पर कोर्ट का फैसला बाकी
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद