अगले दो दिनों में कई राज्यों में भारी बारिश के आसार
नई दिल्ली । विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में दो दिन हीट वेव चलने की संभावना है। वहीं कई राज्यों में भारी बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग ने ये भी कहा कि 9 अप्रैल तक पूर्वोत्तर क्षेत्र में तीव्र बारिश और तूफान की भी संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि ओडिशा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा और तेलंगाना के अलग-अलग इलाकों में लू चलने के आसार हैं। विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, तेलंगाना, झारखंड, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और ओडिशा के अलग-अलग स्थानों में हीट वेव की संभावना है।
आईएमडी ने कहा कि तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने