पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने रवींद्र जडेजा के लिए कही ये बड़ी बात
संजय मांजरेकर ने कहा कि पहली पारी में रवींद्र जडेजा की पारी ने यह सुनिश्चित कर दिया है कि भारत हैदराबाद में पहले टेस्ट में इंग्लैंड को एक पारी से हरा देगा। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेट संजय मांजरेकर ने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की जमकर आलोचना की।
दूसरे दिन स्टंप्स के समय भारत ने अपनी पहली पारी में 175 रन की बढ़त हासिल कर ली है। अभी भी तीन विकेट शेष हैं। नंबर 6 पर बल्लेबाजी करते हुए, जडेजा 155 गेंद पर 7 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 81 रन बनाकर नाबाद रहे। बाएं हाथ के जडेजा ने अक्षर पटेल के साथ 63 रनों की अटूट साझेदारी भी की है। अक्षर पटेल ने 62 गेंद में नाबाद 35 रन बनाए हैं।
'इंग्लैंड की हार तय'
मांजरेकर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते रवींद्र जडेजा, यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''ऐसा लग रहा है कि रवींद्र जडेजा की पारी ने इंग्लैंड के लिए पारी की हार सुनिश्चित कर दी है। मुझे लगता है कि यशस्वी जयसवाल और केएल राहुल के अति आक्रामक खेल ने उन्हें शतक बनाने से रोका, लेकिन मुझे नहीं लगता कि शतक महत्वपूर्ण है।"
मांजरेकर ने बेन स्टोक्स की आलोचना की
मांजरेकर ने जो रूट को देर से बॉलिंग देने के लिए इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स की भी कड़ी आलोचना की। उन्होंने यह भी कहा कि इंग्लैंड को हैदराबाद टेस्ट के लिए जेम्स एंडरसन और मार्क वुड दोनों को अपनी प्लेइंग इलेवन में चुनना चाहिए था। टेस्ट मैच के तीसरे दिन इंग्लैंड भारत को जल्द से जल्द आउट करना चाहेगा। दूसरी ओर, मेजबान टीम अपनी बढ़त को 200 रन के पार ले जाना चाहेगा।
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई