रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचे कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, चैतन्य बघेल से की मुलाकात
रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सचिन पायलट ने आज सुबह रायपुर सेंट्रल जेल पहुंचकर चैतन्य बघेल से मुलाकात की। पायलट सुबह 8 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से सीधे जेल के लिए रवाना हो गए।
इस दौरान उनके साथ छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, विजय जांगिड़, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और वरिष्ठ नेता शिव डहरिया भी मौजूद रहे। पायलट और अन्य नेताओं की यह जेल मुलाकात राज्य के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। मुलाकात का विस्तृत एजेंडा हालांकि अभी सामने नहीं आया है, लेकिन इसे राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सुशासन का ‘सेवा सेतु’: नेतानार के फूलसिंह और रामबती को आवेदन के दिन ही मिला विवाह प्रमाण पत्र
डिजिटल क्रांति से जगमगाया अबूझमाड़
बाहरी आडंबरों से अलग है दादाजी धूनीवाले धाम, जहां आध्यात्मिक शक्ति का होता है अनुभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से समय पर उपचार ने बचाई 4 वर्षीय मासूम की जान
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से दिव्यांग समझराम साहू को मिली बैटरी चलित मोटराइज्ड ट्रायसायकल