मुठभेड़ में 6 नक्सली ढेर: नारायणपुर में सुरक्षा बलों का नक्सलियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर से बड़ी खबर सामने आई है। ऑपरेशन मानसून के तहत अबूझमाड़ के घने जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया है। मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।
जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ इलाके में शीर्ष नक्सली नेताओं की मौजूदगी की सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। शुक्रवार की दोपहर यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित जंगलों में शुरू हुई, जो देर शाम तक जारी है। सुरक्षाबलों ने अब तक 6 नक्सली को मार गिराया है। नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के भी ढेर होने की खबर है।
हथियार और विस्फोटक बरामद
मुठभेड़ स्थल से पुलिस ने एके-47, इंसास राइफल समेत कई हथियार और विस्फोटक सामग्री भी जब्त की है। हालांकि, अब भी क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षाबलों की ओर से इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है। इस पूरे ऑपरेशन को डीआरजी, एसटीएफ और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने अंजाम दिया। जिले के एसपी रॉबिनशन गुरिया ने पुलिस-नक्सली मुठभेड़ की पुष्टि की है।
महिलाओं ने धरना दिया, भजन-कीर्तन के साथ विरोध प्रदर्शन
राज्यसभा में बदलाव: राघव चड्ढा की जगह अशोक मित्तल को जिम्मेदारी
किसानों को बड़ी राहत, CM मोहन यादव ने कंबाइन हार्वेस्टर को किया टोल मुक्त
दिल्ली की जीत के हीरो समीर रिजवी की पर्सनल लाइफ चर्चा में
विनिर्माण सेक्टर सुस्त, लेकिन निर्यात और नौकरियों में तेजी