आवास योजना पर सरकार और विपक्ष आमने-सामने, प्रेस क्लब में होगी विजय-भूपेश की बहस
रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बीच सियासी घमासान तेज हो गया है। विजय शर्मा द्वारा दी गई खुली बहस की चुनौती को भूपेश बघेल ने स्वीकार कर लिया है, जिसके लिए रायपुर प्रेस क्लब को स्थान तय किया गया है।
पीएम आवास पर आमने-सामने भाजपा और कांग्रेस
छत्तीसगढ़ की राजनीति में प्रधानमंत्री लंबे समय से एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा रहा है। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने पूर्व सीएम भूपेश बघेल को बहस की चुनौती देते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस अपनी नाकामी छिपाने के लिए झूठे दावे कर रही है। उन्होंने दावा किया कि राज्य में सवा 11 लाख से अधिक नए पीएम आवास बनाए जा चुके हैं और हाल ही में 2 लाख से ज्यादा आवासों में गृहप्रवेश का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। दूसरी ओर, भूपेश बघेल ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा कि वे और उनके सभी कांग्रेसी साथी बहस के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
आंकड़ों की जंग और राजनीतिक बयानबाजी
भूपेश बघेल का तर्क है कि उनके कार्यकाल के दौरान 18.45 लाख आवास स्वीकृत किए गए थे और 11 लाख से अधिक मकान बनकर तैयार हो गए थे। वहीं इसके जवाब में विजय शर्मा का कहना है कि केंद्र सरकार ने पिछले 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ के लिए 24.54 लाख मकानों की स्वीकृति दी है, जिसमें से अधिकांश आवास हाल ही के वर्षों में तैयार किए गए हैं। इस गरमागरम बहस के बीच केंद्रीय मंत्रियों के दौरे और विधानसभा के भीतर भी यह मुद्दा लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।
राशिफल 17 अक्टूबर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
’कच्चे मकान की परेशानियों से मिली मुक्ति, पीएम आवास से काराबाई को मिली पक्की छत’
अटल डिजिटल सुविधा केंद्र से बदल रही गांवों की तस्वीर, अब बैंकिंग और ऑनलाइन सेवाओं के लिए शहर जाने की जरूरत नहीं
इंदौर में 28 अक्टूबर को आयोजित होगा राज्य स्तरीय अर्बन कॉन्क्लेव
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण