शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और ठगी का मामला, इंदौर में महिला से पैसे ऐंठे गए
इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में युवती से दुष्कर्म और डेढ़ लाख की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवती से दोस्ती के बाद पहले तो प्यार के जाल में फंसाया. फिर शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. इतना ही नहीं पीड़िता से डेढ़ लाख की ठगी भी की. आरोपी से तंग आकर शुक्रवार को पीड़िता ने पुलिस से शिकायत दर्ज करवाई है।
मां से मिलवाने के बहाने घर ले गया आरोपी
पीड़िता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव शक्ति नगर के रहने वाले आरोपी प्रवेश मंडलोई से उसकी जान पहचान 2-3 साल पहले हुई थी. आरोपी से दोस्ती के बाद फोन पर बात होने लगी. जिसके बाद आरोपी प्रवेश मंडलोई ने 3 दिसंबर 2024 को कहा कि शादी की बात करने के लिए मां से मिलवाना है. जब युवती घर पहुंची तो घर पर आरोपी की मां नहीं थी. आरोपी ने मां का 10 मिनट इंतजार करने के लिए कहा. इस दौरान आरोपी प्रवेश मंडलोई ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. दुष्कर्म के बाद आरोपी ने कहा कि सब भूल जाओ, हम शादी कर लेंगे. इतना ही नहीं आरोपी ने कर्ज उतारने के नाम पर युवती से डेढ़ लाख रुपये भी ऐंठ लिए।
किराना की दुकान पर हुई थी दोस्ती
युवती ने बताया कि वो एक किराना की दुकान पर काम करती है. आरोपी प्रवेश मंडलोई भी दुकान पर आता-जाता था. इस दौरान युवती की आरोपी से पहचान हुई. फिर मोबाइल नंबर एक्सचेंज होने के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। फिलहाल युवती की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है. इसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सप्ताह में किस दिन बाल धोना चाहिए ताकि मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहे, शास्त्रों में दी गई सलाह
काला धागा पहनने का रहस्य: सही गांठ जरूरी, गलत बांधने से आता है अशुभ प्रभाव
पैरों में आलता लगाने की परंपरा क्यों खास? जानिए इसका रहस्य और विज्ञान
वरुथिनी एकादशी पर इन उपायों से माता लक्ष्मी को करें प्रसन्न, जीवन में होगा सौभाग्य का आगमन
राशिफल 9 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा