33वीं किस्त को लेकर अपडेट, इन महिलाओं को नहीं मिलेगा पैसा
लाडली बहना स्कीम (Ladli Behna Scheme) मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है. हर महीने एमपी की 1.25 करोड़ हितग्राही महिलाओं के खातों में 1500 रुपये जारी किए जाते हैं. अब इस योजना की 32 किस्त जारी हो चुकी हैं. लाडली बहनों को फरवरी महीने में जारी होने वाली 33वीं किस्त का इंतजार है.
किस दिन जारी होगी लाडली बहना की 33वीं किस्त?
लाडली बहना योजना की 32वीं किस्त 16 जनवरी 2026 को नर्मदापुरम के माखन नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने जारी की थी. प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 31 हजार से अधिक पात्र बहनों के खातों में 1836 करोड़ की राशि ट्रांसफर की गई.
आम तौर पर देखा जाए तो मध्य प्रदेश सरकार हर महीने लाडली बहना योजना की किस्त 10 से 20 तारीख के बीच जारी करती है.
इस बार भी संभावना है कि लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त फरवरी महीने की 10 से 20 तारीख के बीच जारी होगी.
हालांकि मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना की 33वीं किस्त के बारे में अब तक आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है.
किन महिलाओं को नहीं मिलेगी 33वीं किस्त?
जिन हितग्राही महिलाओं की उम्र 60 साल हो चुकी है, उनके खातों में योजना की 33वीं किस्त के 1500 रुपये जारी नहीं होंगे.
जिन महिलाओं ने ई-केवाईसी (E-KYC) नहीं कराया है, उन्हें भी लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा.
ऐसी लाडली बहना जिनके परिवार की सम्मिलित आय 2.50 लाख रुपये से अधिक है.
लाडली बहना योजना की हितग्राही महिला के परिवार का सदस्य केंद्र या राज्य सरकार के किसी विभाग में नियमित अथवा संविदाकर्मी हो. पेंशन मिलने भी सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा.
ऐसी महिलाएं जो अविवाहित हैं, उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ नहीं मिलेगा. हालांकि विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता को इसका लाभ मिलता रहेगा.
जबलपुर के ‘स्टोन मैन’ ने नर्मदा नदी से जुटाए विज्ञान को चौंकाने वाले अनोखे पत्थर और फॉसिल्स, जानिए कहानी
कैसे चेक करें हितग्राही लिस्ट में आपका नाम है?
लाडली बहना योजना की हितग्राही लिस्ट में आपका नाम है या नहीं इसे चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर विजिट करना होगा.
होमपेज के विकल्प अंतिम सूची पर क्लिक करना होगा. यहां एक बॉक्स में अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड एंटर करना होगा.
रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर OTP (One Time Password) आएगा. इस ओटीपी को एंटर करने के बाद जिला, लोकल बॉडी और ग्राम पंचायत को चुनना होगा.
सारी जानकारी भरने के बाद स्क्रीन पर लिस्ट आ जाएगी. इसमें अपना नाम चेक कर सकते हैं.
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : सरगुजा में कुश्ती स्पर्धा का शानदार समापन
‘मोदी को धर्म की परवाह नहीं?’ केरल से राहुल गांधी का तीखा बयान
रोगियों के उपचार प्रयासों में सेवा भाव प्रमुख : राज्यपाल पटेल
हाई कोर्ट का स्पष्ट आदेश: महिला की मायके की संपत्ति पर ससुराल का अधिकार नहीं