CG Liquor Scam: सौम्या चौरसिया को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग, शराब घोटाले में 115 करोड़ मिलने का आरोप
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में 3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने बड़ी कार्रवाई की है. ED की टीम ने पूर्व CM भूपेश बघेल की उप सचिव रहीं सौम्या चौरसिया को गिरफ्तार किया है. आज सौम्या चौरसिया को विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजने की मांग की गई है.
सौम्या चौरसिया के लिए 14 दिनों की रिमांड की मांग
निलंबित IAS सौम्या चौरसिया को 16 दिसंबर को गिरफ्तार किया गया था. इस गिरफ्तारी के बाद ED को उनकी तीन दिनों की रिमांड दी गई थी. आज रिमांड खत्म होने के बाद सौम्या चौरसिया की ED की विशेष कोर्ट में पेशी की गई, जहां 14 दिनों की न्यायिक रिमांड की मांग की गई है. दो दिनों से लगातार सौम्या चौरसिया से पूछताछ की जा रही है.
रिटायर्ड IAS निरंजन दास की भी गिरफ्तारी
3200 करोड़ के शराब घोटाला मामले में ED ने एक और बड़ा एक्शन लिया है. सौम्या चौरसिया के बाद रिटायर्ड IAS निरंजन दास की भी गिरफ्तारी की गई है. वह पहले से जेल में बंद हैं. EOW ने उन्हें गिरफ्तार किया था. अब ED की टीम निरंजन दास से पूछताछ करेगी.
वीवीएस लक्ष्मण ने दिया बड़ा संदेश, सही मार्गदर्शन नहीं मिला तो वैभव सूर्यवंशी को होगा नुकसान
कार्टून विवाद में फंसीं श्रीलेखा मित्रा, पुलिस केस के बाद दिया जवाब; जानिए कौन हैं अभिनेत्री
जहांगीर महल के नाम को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म, CM मोहन के बयान ने बढ़ाई हलचल
भोपाल में स्वास्थ्य व्यवस्था पर असर की आशंका, इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन तेज
लगातार गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, इन दो स्टॉक्स में मिल सकता है बंपर रिटर्न