सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध : राजस्व मंत्री वर्मा
रायपुर : राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने आज बलौदाबाजार विधानसभा के ग्राम तुलसी (नेवरा) में लगभग 90 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा अधोसंरचना के कार्याे के साथ-साथ खेल, शिक्षा, रोजगार में लोगों को नए अवसर उपलब्ध करा रही है।
ग्राम पंचायत तुलसी (नेवरा) में आज सीसी रोड निर्माण ‘गौरव पथ‘ के शुभारंभ हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन भव्य रूप से किया गया। ग्राम तुलसी में इस सड़क के निर्माण से ग्रामवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और विकास की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा। इस अवसर पर जनपद पंचायत तिल्दा के सदस्य नरसिंह वर्मा, ग्राम पंचायत तुलसी की सरपंच श्रीमती गुलाब बाई आदिल, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित ग्रामवासी बड़ी संख्या उपस्थिति थे।
तकनीक, समन्वय और प्रशिक्षित पुलिस बल के दम पर होगा सुरक्षित एवं व्यवस्थित सिंहस्थ-2028 - डीजीपी कैलाश मकवाणा
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से होमेश्वर प्रसाद जायसवाल को मिली राहत, शून्य हुआ बिजली बिल
बिलासपुर संभागायुक्त ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण
युवाओं के लिए मध्यप्रदेश के 4 महानगरों में प्रारंभ होंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: सृष्टि को घर के बिजली बिल में मिली बड़ी राहत