आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल का आरोप : मान सरकार की ओर से बॉर्डर से किसानों को हटाया गया
नई दिल्ली। दिल्ली से सटे शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बीते 13 महीने से जमे किसानों पर अचानक पंजाब की मान सरकार का बुल्डोजर चल गया। मान सरकार की ओर से बॉर्डर से किसानों को हटाया गया, उनके तंबू उखाड़े गए, किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंधेर सहित 200 से ज्यादा किसानों को हिरासत में लिया गया है। इस कार्रवाई से पंजाब के किसान नाराज हैं। इस बीच आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने कार्रवाई के लिए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल का मकसद हाईवे खुलवाना नहीं बल्कि अपने लिए राज्यसभा का भी रास्ता खोलना है। मालीवाल ने कहा कि ये केजरीवाल के गुस्से और बदले की भावना का एक और उदाहरण है। किसानों पर देर रात हुई कार्रवाई से नाराज स्वाति ने वीडियो शेयर कर लिखा कि किसानों पर देर रात हुए अत्याचार का मकसद हाईवे खुलवाना नहीं, केजरीवाल के लिए राज्यसभा का रास्ता खोलने का है। केजरीवाल को लगता है ऐसा करने से लुधियाना के कारोबारी खुश हो जाएगें। चुनाव में जीत होगी और अरोड़ा की राज्यसभा सीट खाली होगी। मालावील ने कहा कि जब किसान दिल्ली बैठे थे तब पंजाब में चुनाव आने वाले थे। तब किसानों को खुश करने के लिए केजरीवाल ने खुद को सेवादार बताया था। अब जब किसान पंजाब में बैठे हैं, तब केजरीवाल जी ने आंदोलन को बातचीत से नहीं, जोर-ज़ुल्म से खत्म करने का प्रयास किया। ऐसा दोहरा रवैया क्यों? वार्ता की जगह ऐसा तानाशाही मार्ग अपनाना केजरीवाल के गस्से और बदले की भावना का एक और उदाहरण है।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल