New Delhi: कांग्रेस नेता रोशन बेग पर आरोप लगाते हुए रिजवान अरशद ने कहा कि बेग ने भाजपा की मदद के लिए मेरा प्रचार अभियान खराब किया है।
2019 लोकसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। नताजों से पहले एक बार फिर आ’रोप- प्र’त्या’रोप का सिलसिला शुरू हो चुका है। नया मामला दक्षिण के कर्नाटक का है। बंगलौर सेन्ट्रल लोकसभा सीट से कांग्रेस-जनता दल सेक्युलर प्रत्याशी रिजवान अरशद ने रौशन बेग पर नि’शाना साधते हुए कहा है कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मदद के लिए उन्होंने मेरा प्रचार अभियान खराब किया है।
एग्जिट पोल के नतीजों पर कहा कि ये वेणुगोपाल और सिद्धारमैया के घंमड का फ्लॉप शो है। कर्नाटक में जनता दल सेक्युलर और कांग्रेस की सरकार पर ख’तरा मंडराने लगा है। 23 मई को आने वाले नतीजों में माना जा रहा है कि एनडीए की सरकार बनने जा रही है। 225 विधानसभा वाले कर्नाटक में भाजपा के पास 104 सीट हैं, जबकि जेडीएस के पास 37 और कांग्रेस के पास 78 सीट हैं।