कोरोना को हराने के लिए आज रात 12 बजे से देश में पूरी तरह लॉकडाउन लागू हो जाएगा। इसकी घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में की। संबोधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट किया और कहा कि मेरे देश के नागरिक, डरने की जरूरत नहीं है। आवश्यक वस्तुएं, दवाएं आदि उपलब्ध होंगी। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर काम कर रही हैं। हम साथ मिलकर कोरोना महामारी को हराएंगे और भारत को स्वस्थ बनाएंगे। जय हिन्द!
एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दुकानों के चारों आप भीड़ करके कोरोना को फैलने का खतरा बढ़ा रहे हैं। आपसे निवेदन है कि घबराएं नहीं। कृपया घर के अंदर रहें। उन्होंने फिर कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें आवश्यक वस्तुओं की सेवाएं उपलब्ध करेंगीं।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।