मुंबई: महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 63 पर पहुंच गई है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 11 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। उन्होंने शनिवार को बताया कि इन नये 11 मामलों में से 10 मुंबई से और एक पुणे से सामने आया है।
अधिकारियों ने बताया कि सात मरीजों को मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल और एक-एक मरीज को सैफी अस्पताल, नानावती अस्पताल और एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुणे के मरीज को वहां के नायडू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हफ्ते की शुरुआत में कोविड-19 से ग्रसित एक मरीज की मुंबई में मौत हो गई थी।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।