भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के पिता प्रेम सिंह चौहान के निधन के बाद कांग्रेस और बीजेपी नेता उन्हें सांत्वना दे रहे हैं। इसी बीच बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय भी उन्हें सांत्वना देने पहुंचे। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान भावुक हो गए और कैलाश विजयवर्गीय को पकड़कर रोने लगे।
इसके पहले शनिवार को पिता के निधन की खबर मिलते ही शिवराज सिंह चौहान मुंबई के लिए रवाना हो गए थे। शिवराज के पिता प्रेम सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। कुछ दिन पहले ही उन्हें मुंबई रेफर किया गया था। उन्होंने मुंबई में ही अपनी आखिरी सांस ली।
स्वतंत्र पत्रकारिता के लिए भोपाल का सबसे बड़ा मंच है। यहाँ विभिन्न समाचार पत्रों /टीवी चैनलों में कार्यरत पत्रकार अपनी महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशन हेतु प्रेषित करते हैं ताकि उनके मुद्दे एवं स्थानीय समस्याएं पुरे प्रदेश के नोटिस में आ सकें।